फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी अब अवकाश वाले दिन भी आम मरीजों को देखा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में अब छुट्टी वाले दिन भी मरीजों को देखा जाएगा। इसके साथ ही दवाइयां भी दी जाएगी। इसके लिए इमरजेंसी कक्ष में एक डॉक्टर को तैनात किया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोहिया अस्पताल के निरीक्षण के दौरान रविवार को भी ओपीडी खोलने की बात सीएमएस डॉ. अशोक कुमार से की थी। इसके बाद ही सीएमएस ने इसकी व्यवस्था शुरू कर दी। अब अवकाश वाले दिन भी आम मरीजों को देखा जाएगा। इसके लिए इमरजेंसी कक्ष में एक अलग से डॉक्टर को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही जरनल दवाओं को इमरजेंसी कक्ष में रखा जाएगा। जिससे आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सके। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अवकाश वाले दिन भी जरनल मरीजों को देखने के लिए इमरजेंसी कक्ष में अलग से एक डॉक्टर तैनात किया जाएगा। ओपीडी की दवाओं को भी वहां पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि अभी तक अवकाश वाले दिन ओपीडी बंद रहती थी। इसके दूसरे दिन ओपीडी में मरीजों की भीड़ हो जाती थी। जिससे मरीजों को देखने में भी डॉक्टर ज्यादा समय नहीं दे पाते थे। अब अवकाश वाले दिन मरीजों को सही से देखकर उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें