फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कीचड़, निकलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात शुरू हुई बारिश सोमवार दोपहर तक रुक रुक कर होती रही। बारिश होने से लोगों से गर्मी से निजात मिली, वहीं मुख्य मार्गों और गलियों में कीचड़ होने से दिक्कत उठानी पड़ी। स्कूलों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम रही। शहर के मुख्य मार्गों पर दोनों ओर नालियां नहीं है। इस कारण बारिश का पानी सड़क किनारे भरा रहा।
विज्ञापन


बारिश से चोबदारान, गुदड़ी, भीकमपुरा, घोड़ा नखास, हाता मिंडू खां, हाता रोशन खां, कादरीगेट, अंगूरीबाग, बिर्राबाग और गिहार बस्ती लकूला में नाली की पर्याप्त व्यवस्था न होने से कीचड़ हो गया। इसके साथ ही कादरीगेट और आवास विकास समेत कई मोहल्लों में भी कीचड़ की स्थिति हो गई।

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के साथ ही एनएकेपी, कनौडिया बालिका इंटर कालेज, रस्तोगी इंटर कालेज और पब्लिक स्कूलों के बच्चे भीगते हुए घर जाने को मजबूर हुए। बारिश में स्कूल खुले होने से बच्चे छाता लगाकर स्कूल पहुंचे। स्कूलों में पहले दिन छात्र छात्राओं की उपस्थिति कम रही। शहर में कई मुख्य मार्गों पर पानी की निकासी के लिए नाली न होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें