फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम बदला, बिजली ने दिया दगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बारिश से शुक्रवार की रात मौसम में बदलाव हुआ तो बिजली दगा दे गई। बारिश शुरू होते ही शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बारिश थमने पर आपूर्ति शुरू करते ही उपकेंद्रों के फीडर फाल्ट आने के करण बंद हो गए।

इस कारण शहरी क्षेत्र के करीब एक दर्जन मोहल्ले और ग्रामीण इलाकों में करीब 500 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। शहरी क्षेत्र की तो बिजली सप्लाई रात में टूटे तारों को ठीक कर बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों के गांवों में रात भर बिजली गुल रही। शनिवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात में बारिश होने से शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू होते ही फाल्ट आने से कुटरा, ठंडी सड़क और लकूला विद्युत उपकेंद्र के कुछ फीडरों की लाइन पर फाल्ट आ गया। कुछ जगह तार टूट गए तो कुछ जगह 11 हजार लाइन के इंसुलेटर खराब हो गए। तार जुड़वा कर और इंसुलेटर बदला कर शहरी क्षेत्र के मोहल्लों की आपूर्ति बहाल की गई।

अमृतपुर और राजेपुर क्षेत्र में 33 हजार व 11 हजार लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। नवाबगंज, शमसाबाद, हजियापुर, कंपिल, कमालगंज और मोहम्मदाबाद क्षेत्र के करीब 500 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति जगह-जगह तार टूटने व इंसुलेटर खराब होने के करण ठप हो गई। रात भर गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रहने से अंधेरा छाया रहा। शनिवार को तार जुड़वाने और इंसुलेटरों को बदलवाने का काम कराया गया। दोपहर बाद ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

बारिश में अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा पोल
बारिश से शुक्रवार की रात वाहन की चपेट में आने से बेवर रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पोल टूट गया। इससे मिल्क डेरी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात भर बिजली सप्लाई बंद रहने के बाद शनिवार को पोल बदलवाने का काम कराया गया। दोपहर बाद नया पोल लगने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने जेई की लगाई क्लास
अमृतपुर तहसील के विद्युत उपकेंद्र की वीसीवी ठीक न होने पर एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने जेई अजय यादव की क्लास लगाई। उन्होंने जल्द वीसीवी ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए। शनिवार को जेई ने वीसीवी ठीक कराना शुरू कराया। देर शाम तक काम चलने के करण आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें