फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल आते समय एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गर्भवती को एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदाबाद लाते समय गाड़ी में प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देखकर ईएमटी और चालक ने गाड़ी में प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सुदान निवासी बबलू की पत्नी निधि को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। बबलू ने एंबुलेंस को सूचना दी तो वह 7.29 मिनट पर गांव पहुंच गई। वहां से गर्भवती, उसके पति और सास रामादेवी को लेकर सीएचसी मोहम्मदाबाद आ रही थी। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण चालक राहुल ने गाड़ी रोक दी। ईएमटी पवन यादव ने एंबुलेंस में महिला का प्रसव कराया। निधि ने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाकर भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें