फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित सफाई नायकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अधिशासी अधिकारी रश्मी भारती ने सफाई नायकों की समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में बनने वाले शौचालयों की प्रगति की जानकारी की। दस सफाई नायकों के गैरहाजिर मिलने पर ईओ ने सीएसआई को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सफाई नायकों ने ईओ से शिकायत की कि लाभार्थियों की फोटोग्राफी के दौरान कई समस्याएं आ रही हैं। इस पर ईओ ने समस्याओं का निदान किया। वार्ड संख्या बिस्मिल नगर में लाभार्थियों की जांच कर रहे सफाई नायक ने जानकारी दी कि 29 लाभार्थियों में पांच अपात्र मिले हैं। वार्ड 37 की जांच कर रहे सफाई नायक ने बताया कि 82 में से 37 लाभार्थियों को पहली किस्त दी जा चुकी है। 24 लाभार्थियों ने शौचालय का कार्य भी पूर्ण करा लिया है। तीन लाभार्थियों के अकाउंट नंबर गलत मिले हैं। ईओ ने कहा कि फीडिंग में अकाउंट नंबर डालने में गलती हुई होगी, जिसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सीएसआई केपी सिंह को निर्देश दिए कि शौचालय की जांच की मॉनीटरिंग करें। शौचालय जांच में जिसकी ड्यूटी लगी है, अगर वह नहीं आ रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सफाई नायक इसकी लिखित शिकायत करें।
विज्ञापन


ईओ ने कहा कि 31 अगस्त तक नगर पालिका को ओडीएफ करना है। ईओ ने बताया कि करीब 3000 लाभार्थियों के खाते में पहली और 1500 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त पहुंच गई है। जैसे-जैसे लाभार्थी के फोटो अपलोड होते जाएंगे, वैसे-वैसे दूसरी किस्त भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें