फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। इटावा से पांचाल घाट मौनी आश्रम आए वृद्ध की रविवार दोपहर बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक चालक भी घायल हो गया। इटावा जिले चौबिया निवासी रामेश्वर दयाल (70) परिवार वालों के साथ पांचाल घाट स्थित मौनी आश्रम में आयोजित भंडारे में शामिल होने शनिवार को आए थे।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। वह मौनी आश्रम से दवा लेने शहर की ओर पैदल आ रहे थे। पांचालघाट-कादरीगेट मार्ग पर स्थित पराग दूध डेरी के पास भाऊपुर चौरासी राजेपुर निवासी रामू की बाइक की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक रामू घायल हो गया। दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। घटना की जानकारी पर लोहिया अस्पताल आए मृतक के परिजन शव देख कर रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें