अमर उजाला ब्यूरो
फर्रु खाबाद। जिला पूर्ति अधिकारी ने सोमवार को कोटेदारों की मीटिंग बुलाई थी। इसमें सरकार की ओर से मुफ्त दिए जा रहे नमक की जानकारी दी जानी थी, लेकिन इस मीटिंग में मात्र 25 कोटेदार ही पहुंचे, जबकि 90 कोटेदारों को आना था।
शासन की ओर से कोटेदारों को कार्डधारकों को वितरित करने के लिए नमक दिया गया है। जनता इसे लेने से मना कर देती है। बताया जा रहा है कि इसे डालने पर सब्जी का रंग बदल जाता है। जिलापूर्ति अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कोटेदारों की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को इस नमक की विशेषताओं की जानकारी दें, लेकिन कोटेदारों को खुद भी इसकी जानकारी नहीं है। इसी कारण मीटिंग बुलाई गई थी।
उन्होंने बताया कि इस नमक में आयरन की टेबलेट मिलाई गई है। इससे यह बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। बैठक में 90 में से 25 कोटेदार ही शामिल हुए थे।