फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसिंगपुर व फैजबाग फीडर बंद रहे बंद, 120 गांवों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। हजियांपुर उपकेंद्र का हरसिंगपुर फीडर और शमसाबाद उपकेंद्र का फैजबाग फीडर में तकनीकी खराबी से 120 गांवों की बिजली आपूर्ति दिन भर गुल रही। बिजली कर्मचारियों ने खराबी को दूर कर दोनों फीडरों को चालू किया।

हजियांपुर उपकेंद्र से हरसिंगपुर फीडर चलता है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे हरसिंगपुर फीडर की इनकमिंग और आउटगोइंग मशीन की गरारी खराब हो गई। जानकारी मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य शुरू किया। रात करीब 8 बजे कमी को दूर कर हरसिंगपुर फीडर चालू कराया गया। जेई अजय कुमार ने बताया कि हरसिंगपुर फीडर की इनकमिंग और आउटगोइंग मशीन में नई गरारी डाली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद उपकेंद्र का फैजबाग फीडर शुक्रवार देर रात बंद हो गया। शनिवार को पेट्रोलिंग करने पर पता चला कि धमगवां गांव के पास 11 हजार की लाइन का इंसुलेटर बर्स्ट हो गया है। बिजली कर्मचारियों ने इंसुलेटर को बदलने का काम शुरू किया। शाम करीब 5 बजे इंसुलेटर बदलकर फैजबाग फीडर चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। फैजबाग व हरसिंगपुर फीडर बंद रहने से करीबन 120 गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें