फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से निजात नहीं, दोपहर को सड़कें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले रात को आई आंधी और पानी से कुछ राहत जरूर मिली थी लेकिन फिर से पारा चढ़ गया है। इसके चलते लोगों का हाल बुरा है। दोपहर के समय भीड़भाड़ वाली सड़कें भी खाली नजर आ रही हैं।

शुक्रवार रात आई आंधी और पानी से गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। शनिवार को तापमान फिर बढ़ गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 से बढ़कर 31.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। भीड़भाड़ वाले मुख्यमार्ग लालसराय, घुमना बाजार, त्रिपोलिया चौक, रेलवे रोड, लोहाई रोड और कोतवाली रोड फतेहगढ़ में सन्नाटा पसरा रहा। संडे बाजार में दोपहर के समय रौनक गायब रही। हालांकि दोपहर करीब दो बजे बादल और शाम को चली हवाओं से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें