खुदागंज गांव के पास ओवरटेक करते समय टेंपो लोडर से भिड़ गया। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। घायल को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
चालक टेंपो छोड़ कर भाग गया। मोहम्मदाबाद के गदनपुर गांव निवासी सुमन पत्नी संतराम (32) टेपों से कमालगंज क्षेत्र से होती हुई काली नदी के पार रामा आश्रम में सत्संग में शामिल होने जा रही थी।
उनके साथ टेंपो में एक अधेड़ बैठा हुआ था। खुदागंज गांव के पास टेंपो चालक ने आगे चल रहे लोडर को ओवर टेक करने का प्रयास किया तो वह उसके पीछे से भिड़ गया।
इस कारण टेंपो पलट जाने से हादसे में अधेड़ की मौत हो गई और सुमन घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायल महिला को लोहिया अस्पताल भेज दिया। मृतक की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
फोटो....16..लोडर से भिड़ा खड़ा टेंपो
लोडर से टेपों भिड़ा, अधेड़ की मौत, महिला घायल
घायल को पुलिस ने लोहिया अस्पताल भेजा