फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोपड़ियों में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। संदिग्ध हालात में थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया हैवतपुर में दो झोपड़ियों में आग लग गई। आग से नगदी समेत हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जल गया। गांव गढ़िया हैवतपुर की रहने वालीं मुनीशा बेगम पत्नी दराज शाह और सरवर शाह की झोपड़ियां पास-पास हैं। मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे मुनीशा बेगम की झोपड़ी में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने पड़ोसी सरवर शाह की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हैंडपंप आदि से पानी भर-भरकर जैसे-तैसे आग बुझाई। करीब आधा घंटा में आग पर काबू पा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल अश्वनी कुमार और कोटेदार प्रकाशचंद्र राजपूत भी पहुंच गए। अश्वनी कुमार ने आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। कोटेदार ने दोनों अग्निपीड़ितों को तत्काल 1000-1000 रुपये दिए। इसके साथ ही गेहूं व चावल देने का आश्वासन दिया। मुनीशा बेगम ने बताया कि उसके आठ हजार रुपये, गृहस्थी का सामान और सरवर शाह ने बताया कि उसके तीन हजार रुपये, घर में रखी परचून की दुकान का सामान और गृहस्थी जल गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें