फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी के पार्ट टाइम शिक्षकों ने बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिक्षक/शिक्षणेतर संघ के पदाधिकारियों ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।


गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक को दिया गया। दिए गए ज्ञापन में कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में तैनात पार्ट टाइम शिक्षकों का मानदेय बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में सरकार ने पूर्णकालिक शिक्षकों को पार्ट टाइम कर मानदेय 12 हजार रुपये से घटाकर पांच हजार रुपये कर दिया था। कहा कि विगत सरकार ने उर्दू विषय के पार्ट टाइम शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया। कहा कि नवीनीकरण के नाम पर शिक्षकों का शोषण किया जाता है। नवीनीकरण की प्र्रक्रिया को बंद किया जाए। कस्तूरबा विद्यालयों को इटरमीडिएट तक उच्चीकृत माध्यमिक शिक्षा से जोड़ा जाए। कर्मचारियों को केंद्र अथवा राज्य कर्मचारियों के बराबर दर्जा देकर दी जा रही सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। कहा कि पांच हजार रुपये मानदेय मिलने के कारण परिवार का भरण पोषण करवा मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में ज्योति वर्मा, प्रियंका, निखिल अवस्थी, सुनील अवस्थी, रीता, सुनीत, गार्गी आदि मौजूद रहे।

-मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक को दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें