फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन दिवस का लक्ष्य पूरा करने में अफसर हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए दो दिन चले वजन दिवस में विभागीय शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने में विफल हो गए। करीब 25 हजार बच्चों को वजन नहीं हो सका। इन छूटे बच्चों का वजन दो सप्ताह में रिपोर्ट तैयार करने के आदेश शासन के आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सीडीपीओ को दिया है।
विज्ञापन


राज्य पोषण मिशन के तहत 0 से 3 और 3 से 5 साल तक के 2.24 लाख बच्चों का वजन किए जाने को जिले को लक्ष्य मिला था। इसके लिए 24 व 27 अक्तूबर को सभी ब्लाकों में वजन दिवस का आयोजन हुआ। इन दिवस में छूटे बच्चों का बजन 30 अक्तूबर तक करना था। 2.24 लाख के सापेक्ष 1.99 लाख बच्चों का वजन किया गया। इसमें करीब 12 हजार बच्चे अतिकुपोषित की श्रेणी में चिह्नित किए गए।

20 हजार बच्चे कुपोषित की श्रेणी में चिह्नित हुए। बकाया बच्चों को सामान्य श्रेणी में रखा गया। एक सप्ताह अभियान चलने के बाद भी करीब 25 हजार बच्चों का वजन नहीं हो सका। वह छूट गए है। इस कारण परियोजना निदेशक के आदेश पर दो सप्ताह में छूटे बच्चों का वजन कर उसकी रिपोर्ट तैयार करनी है।
विज्ञापन


इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, सभी मुख्य सेविकाओं को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि दो सप्ताह के अंदर वजन दिवस का आयोजन कर बच्चों का वजन कराने के बाद उसकी रिपोर्ट वेबसाइट पर लोड कर दी जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। काम पूरा न करने वाली सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-2.24 लाख के सापेक्ष 1.99 लाख बच्चों का कर सके वजन
-लगभग 25 हजार बकाया बच्चों का कराया जाएगा वजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें