फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सदस्य पदों के चुनाव को नामांकन के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने स्थान निर्धारित कर दिया है। सदर नगर पालिका, नगर पंचायत कमालगंज और मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष व सदस्य पदों का नामांकन और पर्चे बांटने का काम कलक्ट्रेट में होगा। नगर पालिका कायमगंज, नगर पंचायत कंपिल और शमसाबाद के अध्यक्ष व सदस्य पदों का नामांकन व पर्चे बांटने का काम कायमगंज तहसील मुख्यालय पर होगा।
नगर पालिका सदर के अध्यक्ष पद के चुनाव की दावेदार करने वाले प्रत्याशियों को एसडीएम सदर के न्यायालय से पर्चे दिए जाएंगे और यहीं पर नामांकन होंगे। सदस्य पदों के पर्चे बंटने और नामांकन के लिए एसडीएम सदर न्यायालय के पीछे हाल में व्यवस्था है।
यहां पर आठ टेबिल लगाई जाएंगी। टेबिल नंबर एक पर वार्ड एक से पांच, टेबिल नंबर दो पर वार्ड छह से 10, टेबिल नंबर तीन पर वार्ड 11 से 15, टेबिल नंबर चार पर वार्ड 16 से 20, टेबिल नंबर पांच पर वार्ड 21 से 25, टेबिल संख्या छह पर वार्ड 26 से 30, टेबिल नंबर सात पर वार्ड 31 से 36 और टेबिल नंबर आठ पर वार्ड 37 से 42 तक के नामांकन होंगे। नगर पंचायत कमालगंज के अध्यक्ष पद का नामांकन उप संचालक चकबंदी न्यायालय कलक्ट्रेट में होगा। यहीं पर पर्चे भी बांटे जाएंगे।
यहीं पर एक टेबल लगाई जाएगी, जहां वार्ड संख्या एक से 12 तक के सदस्य प्रत्याशियों के नामांकन होंगे और पर्चे भी बांटे जाएंगे। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष व सदस्य पदों का नामांकन कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में होगा। सदस्य पद के नामांकन को यहां पर वार्ड संख्या एक से 15 तक के लिए एक टेबिल की व्यवस्था रहेगी। यहीं पर पर्चे दिए जाएंगे।
नगर पालिका कायमगंज अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नामांकन एसडीएम कायमगंज के न्यायालय में होगा। सदस्य पदोें के प्रत्याशियों के नामांकन तहसील सभागार में होगा। यहां पर पांच टेबिल लगाई जाएगी। टेबिल एक पर वार्ड एक से पांच, टेबिल दो पर वार्ड छह से 10, टेबिल तीन पर वार्ड 11 से 15, टेबिल चार पर वार्ड 16 से 20 और टेबिल पांच पर वार्ड 21 से 25 तक के प्रत्याशियों के नामांकन होंगे और यहीं पर पर्चे भी बांटे जाएंगे। नगर पंचायत कंपिल अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नामांकन तहसीलदार कायमगंज के न्यायालय में होगा।
सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन नायब तहसीलदार के न्यायालय में होगा। यहां पर एक टेबिल लगाई जाएगी। जहां वार्ड एक से दस के नामांकन होंगे। नगर पंचायत शमसाबाद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नामांकन तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय में होगा। सदस्य पदों के प्रत्याशियों का नामांकन नायब तहसीलदार शमसाबाद के न्यायालय कायमगंज तहसील में होगा। यहां पर एक टेबिल रहेगी, जिसमें वार्ड एक से 19 तक के नामांकन होंगे। जिन स्थानों पर प्रत्याशियों के नामांकन होेंगे, वहीं से पर्चे से भी नामांकन के लिए दिए जाएंगे।
एक नवंबर से मिलने लगेंगे नामांकन पर्चे
नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पदों के चुनाव को एक नवंबर से पर्चों की बिक्री शुरू होगी। सात नवंबर नामांकन की अंतिम तिथि आयोग ने निर्धारित की है। जिलाधिकारी मोनिका रानी 31 अक्तूबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि पर अधिसूचना जारी करेंगी।
-नगर पालिका सदर में 42 वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन को आठ टेबिल
-कायमगंज नगर पालिका के 25 वार्ड के प्रत्याशियों के नामांकन को पांच टेबल
अमर उजाला ब्यूरो