फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को बीईओ ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकों को थमाया नोटिस
विज्ञापन


तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। स्कूलों में खामियां मिलने पर बीईओ ने प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग कानपुर के जेडी करन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय न्यामतपुर भुक्सी का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल में गंदगी, कक्षा में पुरानी किताबें, रंगाई-पुताई न होने व निम्न शैक्षिक स्तर मिलने पर रिपोर्ट दी थी। प्रधानाध्यापक भगवानदास को बीईओ ने सुधार के निर्देश दिए हैं। वहीं, रहमादादपुर के नोडल अधिकारी के निरीक्षण में स्कूल में पुताई न होने व 2 बजे स्कूल बंद होने पर, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर सैदवाड़ा 1.30 बजे बंद मिलने व रंगाई-पुताई न होने पर तथा प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद के निरीक्षण में बिना अवकाश स्वीकृत कराए प्रधानाध्यापिका शालिनी गंगवार अनुपस्थित मिलीं। बीईओ ने बताया कि स्कूल में साफ-सफाई, शौचालय की स्थिति व रंगाई-पुताई का कार्य असंतोषजनक पाया गया। इस पर प्रधानाध्यापिका शालिनी गंगवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गैरहाजिर शिक्षकों का काटा वेतन
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेशबाबू ने निरीक्षण कर अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि महिपाल सिंह इंटर कालेज बबना के निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। वहीं बाबा मौजगिरि इंटर कालेज और द्वारिका सिंह कलावती इंटर कालेज हमीरखेडा़ में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे। कालेजों में छात्र उपस्थिति 20 प्रतिशत ही मिली। डीआईओएस ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने के साथ ही अन्य कालेजों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें