फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों के आरक्षण पर आई 16 आपर्तियों की सुनवाई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव में मतदाताओं के नाम सूची में है या नहीं, इस कारण सूची को वार्ड में मतदाताओं को पढ़कर सुनाई जाएगी। इस कार्य में जिलाधिकारी ने अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। अफसरों को बीएलओ के साथ दीपावली से पूर्व सभी वार्डों में सूची पढ़कर सुनानी होगी और आपत्तियां लेनी होगी।
विज्ञापन


कायमगंज नगर पालिका में 25, सदर नगर पालिका में 42, नगर पंचायत कमालगंज में 12, मोहम्मदाबाद में 15, शमसाबाद में 19 और कंपिल नगर पंचायत में 10 वार्ड है। इन वार्डों के मतदाताओं को दीपावली से पूर्व मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी।

इसके लिए डीएम के आदेश पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों की ड्यूटी लगा कर मंगलवार और बुधवार को बीएलओ के साथ वार्ड में जाकर मतदाता सूची पढ़ने के आदेश दिए हैं जाकि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जो वर्तमान में कई वर्षों से नहीं रह रहे हैं। जिनके नाम सूची में शामिल नहीं हुए हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार हो सके।
विज्ञापन


आरक्षण पर आई 16 आपत्तियों की सुनवाई पूरी
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। नगर पालिका सदर के नौ बार्डों पर 16 आपत्तियां आई थी। इनकी सुनवाई पूरी कर अपर जिलाधिकारी ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। सदर नगर पालिका के वार्ड नानक नगर में चार, लक्ष्मी वाई नगर वार्ड में तीन, गुरुतेग बहादुर वार्ड में दो, रामनगर वार्ड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, महादेव वर्मा, महादेव नगर, अहिल्यानगर, अंबेडकर नगर वार्ड में एक-एक आपत्ति आई थी।

सदर पालिका में के नौ वार्ड में अनुसूचित जाति सीट आरक्षित की गई है। इस पर आई आपत्ति में कहा गया कि नौ वार्डों को अनुसूचित जाति सीट के लिए आरक्षित करना गलत है। पांच वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने चाहिए। इन सभी आपत्तियों पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप ने सुनवाई की और रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन


-लगाए गए अधिकारी, दीपावली से पहले पूरा करना है काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें