फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के चिढ़ाने से परेशान युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्दाबाद। नगला थानी में गुरुवार सुबह ग्रामीणों के अक्सर चिढ़ाने से परेशान युवक ने बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका बड़ा भाई दो माह पहले जेल गया था, तब से वह परेशान रहता था। ग्रामीण उसे जेल की बात याद दिलाकर परेशान करते थे। सूचना पाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हुसैनपुर गांव के मजरा नगला थानी निवासी सियाराम के बेटे धर्मवीर पुलिस से मारपीट के मामले में करीब दो महीने से जेल में हैं। इस बात से उसका छोटा भाई राजेश यादव (45) परेशान रहता था। उधर गांव के लोग उसे भी जेल जाने की बात कहकर चिढ़ाते रहते थे।

बुधवार को भी गांव के कुछ युवकों ने उसके भाई के जेल जाने की बात कहकर चिढ़ाया था। इससे वह दुखी था और गुरुवार सुबह घर से रस्सी लेकर गांव के बाहर बाग में गया, वहां पेड़ पर फांसी लगा ली। शव लटकता देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


उसके पिता ने बताया अगस्त में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था। ग्रामीणों ने मदनपुर चौकी प्रभारी से हाथापाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कई ग्रामीणों के साथ धर्मवीर को भी आरोपी बनाया था। धर्मवीर के जेल जाने के बाद से राजेश परेशान रहता था।

उसे लोग जेल जाने की बात कहकर चिढ़ा देते थे। इससे वह और परेशान हो जाता था। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया मामला खुदकुशी का है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अगर परिवार के लोग किसी के खिलाफ शिकायत करते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-पुलिस से मारपीट के मामले में बड़ा भाई गया था जेेल
-ग्रामीण अक्सर जेल जाने की बात कहकर राजेश को चिढ़ाते थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें