फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बीईओ सहित आठ का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने लापरवाही के चलते बीईओ मोहम्मदाबाद सहित आठ का वेतन रोक दिया है। डीएम ने बताया कि प्राथमिक स्कूल पट्टीखुर्द और बांसमई के निरीक्षण में यहां बच्चों को ड्रेस न बांटे जाने की जानकारी हुई। शैक्षिक स्तर भी निम्न मिला।
विज्ञापन


लापरवाही के चलते डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी मुन्ना लाल त्रिवेदी, पट्टीखुर्द की प्रधानाध्यापिका सविता, सहायक अध्यापिका प्रवेश कुमारी, शिक्षामित्र ऊषा, प्राथमिक विद्यालय बांसमई की प्रधानाध्यापिका आाशा देवी, सहायक अध्यापिका वीरमती, सहायक अध्यापक रामकुमार और सफाई कर्मी शशिकांत के वेतन पर रोक लगा दी है।

डीएम ने गांव के कोटेदारों के अभिलेख का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश डीएसओ को दिए हैं। उन्होंने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। उधर, सहायता प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण बीएसए अनिल कुमार ने किया। नगर क्षेत्र के शीतला जूनियर हाईस्कूल में बच्चों की कम उपस्थित व गंदगी मिलने पर बीएसए ने फटकार लगाई। नंद जूनियर हाईस्कूल में एक बरामदे में तीन कक्षाएं चलती मिलीं।
विज्ञापन


विद्यालय का भवन जीर्णशीर्ण अवस्था में मिला। विद्यालय के अभिलेख न दिखाने व अनुपस्थित रहने पर प्रधानाध्यापक अंजना मिश्रा और लिपिक असलेख का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। शांति निकेतन जूनियर हाईस्कूल बजरिया में गंदगी पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। अन्य स्कूलों में भी खामियां मिलने पर हिदायत दी।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका का रोका वेतन
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक रेशमाबानो का वेतन काटने के निर्देश दिए। मेडिकल अवकाश पर चल रहीं सहायक अध्यापिका प्रीती भारद्वाज को चिकित्सीय अवकाश पर रहने का स्पष्टीकरण तीन दिन में देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


-डीएसओ कोे गांव की राशन दुकानों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें