फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निस्तारण न करने वाले अफसरों को नहीं मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मंगलवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा की। कई विभागों की शिकायतें लंबित मिली। डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन विभागों की शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं होगा, उन विभागों के अफसरों का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका सदर की नौ, जिला पूर्ति विभाग की दो, अधिशासी अभियंता ग्रामीण के विभाग की छह, चकबंदी विभाग की चार, जिला बेसिक शिक्षा विभाग की तीन, खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आठ, एआरीओ की दो, पीडी डीआरडीए की तीन, सीएमओ कार्यालय की एक, आबकारी विभाग की दो आईजीआरएस की शिकायतें लंबित है।

यह विभाग डिफाल्टर की श्रेणी में रखे गए है। शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर पोर्टल पर दर्ज किया जाए। आईजीआरएस की शिकायतों को समय से निस्तारित किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डीएम ने लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें