फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 गांवों की 48 घंटे से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। 33/11 विद्युत उपकेंद्र अमृतपुर की करनपुर फीडर की ट्राली फटने से दूसरे दिन भी 90 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार को कोल्ड फीडर की ट्राली भी हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट के कारण फट गई।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र अमृतपुर के करनपुर फीडर से करीब 90 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सोमवार की सुबह हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से करनपुर फीडर की ट्राली जोरदार धमाके के साथ फट गई थी। इससे गांवों को होने वाली बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी।

ट्राली की मरम्मत का काम मंगलवार सुबह शुरू कराया गया। दोपहर के समय अचानक 11 हजार लाइन में आए फाल्ट से इस उपकेंद्र के कोल्ड फीडर की भी ट्राली जोरदार धमाके के साथ फट गई। इससे कोल्ड स्टोरेजों को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर अवर अभियंता रंगलाल पाल उपकेंद्र पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को बुलाकर ट्राली की मरम्मत कराने का काम शुरू कराया। देर शाम तक मरम्मत का काम चलने के कारण गांवों और कोल्ड स्टोरेजों को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति ठप रही। जेई रंगलाल पाल ने बताया कि ट्राली ठीक करने का काम चल रहा है। उनके ठीक होते ही बिजली सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


-करनपुर फीडर के बाद कोल्ड फीडर की ट्राली भी फटी
-दोनों ट्रालियों की मरम्मत कराने का चल रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें