फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी मदारी में सैकड़ों लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। नगर पंचायत कंपिल के गांव पट्टी मदारी व आसपास के तीन-चार गांवों में डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया का प्रकोप है। इसके बावजूद दूसरे दिन सोमवार को भी कोई चिकित्सीय टीम गांव नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सूचना दी गई, इसके बावजूद टीम गांव नहीं आई है।
विज्ञापन


पट्टी मदारी में डेंगू के बाद अब मलेरिया और टाइफाइड के मरीज मिल रहे हैं। तीन-चार गांव में सैकड़ों लोग बीमारी की चपेट में हैं। गांव में कल्यान कठेरिया, उनकी पत्नी रानी कठेरिया, स्वाती और फिजा पुत्री कल्यान को टाइफाइड और मलेरिया की शिकायत है।

मोहल्ला गढ़ी में भैयालाल, प्रांशी पुत्री भैयायाल, निहाल सिंह पुत्र तेज सिंह, पूजा देवी, संगीता देवी पत्नी देवदत्त, अमित, शिवन्या पुत्री रामरईस, शीला देवी पत्नी सर्वेश कुमार, वर्षा और प्रतोष को बुखार ने पस्त कर रखा है। थाने के दरोगा राम प्रसाद चौधरी, दरोगा रामकेस को टाइफाइड है और कांस्टेबल योगेंद्र कुमार मलेरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


कमरुद्दीन नगर में एक युवक को जांच में डेंगू निकला है। निजामुद्दीपुर में शमसुलनिशा मलेरिया, अनिल कुमार पुत्र नरेश कुमार टाइफाइड से पीड़ित हैं। राजकुमार, पंकज और रतनपाल का कहना है कि कोई भी चिकित्सीय टीम गांव नहीं आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. पीएस विमल ने बताया गांधी जयंती के कारण गांव नहीं पहुंच सके। मंगलवार को गांव जाकर दवा बंटवाएंगे।

चौंरा में चिकित्सीय टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष
शमसाबाद। ग्रामसभा गुटैटी दक्षिण के मजरा चौंरा में सोमवार को भी चिकित्सीय टीम नहीं पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दर्जनों लोग बुखार व खसरा की चपेट में हैं।
गुटैटी दक्षिण के मजरा चौंरा में रीति पुत्री रामआसरे, राजवीर पुत्र नीलेश कुमार, अन्नू पुत्र बिजनेश, मंजेश पुत्र रामनरेश, सतेंद्र, रमेशचंद्र, लीलावती, तनवीर, नेमा देवी, अर्जुन और हिमांशु कुमार बुखार व खसरा की चपेट में हैं। चिकित्सीय टीम आज भी नहीं गई है।

गांव के विमलेश कुमार, रमेशचंद्र, अशोक कुमार ने बताया टीम दो दिन पहले आई थी। इसके बाद से टीम नहीं आई है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धन सिंह से बात करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. शिशिर यादव ने बताया 2 अक्तूबर के कारण सीएमओ कार्यालय आए हैं। मंगलवार को चौंरा जाकर दवा बांटेंगे। स्लाइड भी बनवाई जाएगी।
विज्ञापन


-डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया का प्रकोप, हर घर में मरीज
-सीएचसी प्रभारी बोले, आज भेजेंगे चिकित्सीय टीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें