फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चला राम का तीर, गिरा रावण वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्री रामलीला मंडल फर्रुखाबाद की ओर से क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान पर दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। राम ने जैसे ही रावण का वध किया तो चारों ओर जय श्रीराम के उद्घोष गूंजने लगे। शाम को रावण व लंका दहन की सतरंगी आतिशबाजी ने सभी का मन मोह लिया। सदर विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भगवान राम की आरती उतारी।
विज्ञापन


शनिवार को रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन से राम व रावण सेना के बीच युद्ध प्रारंभ हुआ। युद्ध देखने को मुख्यमार्गों पर लोगों की भीड़ लगी रही। रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लाल सराय, लाल दरवाजा मुख्यमार्गों पर युद्ध लीला का मंचन किया गया।

रावण दहन देखने को क्रिश्चियन इंटर कालेज व आसपास बने घरों की छतों पर भीड़ मौजूद रही। वही रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला गिरते ही उसकी लकड़ियों को छीनने को युवाओं में होड़ मच गई।
विज्ञापन


दशहरा पर्व पर क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में लगे मेले का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। रावण दहन के बाद बच्चों ने खेल - खिलौने खरीदे। वहीं बड़ों ने चाट-पकौड़ी का आनंद लिया।

इस अवसर पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, एसपी मोहित यादव, डॉ. रजनी सरीन, निर्देशक मटर लाल दुबे और कोषाध्यक्ष लालजी टंडन आदि मौजूद रहे।

रुपये मांगने पर नोक झोंक
विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता अपने साथी पीयूष कनौजिया, सागर गुप्ता, दीपक शुक्ल और गोविंद राजपूत के साथ दशहरा पर्व देखने को कालेज की छत पर सीढ़ी से चढ़ने लगे तो एक युवक ने सभी से 10-10 रुपये देने को कहा। इसी बात पर जिलाध्यक्ष की उससे नोक झोंक होने लगी।
विज्ञापन


-क्रिश्चियन कालेज मैदान में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व
-रावण, मेघनाथ, कुंभकरण व लंका की आतिशबाजी ने मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें