फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 प्रेरकों की संविदा पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में असाक्षरों की सूची समय रहते न देने पर खंड शिक्षाधिकारी ने 53 प्रेरकों का मानदेय रोकने की संस्तुति कर रिपोर्ट बीएसए को भेजी है। इसके साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण और सूची बीआरसी पर जमा करने के निर्देश दिए हैं।


कमालगंज खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए कोे भेजी रिपोर्ट में कहा है कि क्षेत्र के साक्षरता केंद्रों पर तैनात प्रेरकों से अपनी-अपनी ग्राम सभाओं में 15 वर्ष से अधिक के असाक्षरों को चिन्हित कर 10 सितंबर तक सूची बीआरसी पर जमा करने के निर्देश दिए गए थे। दस दिन गुजर जाने के बाद भी किसी भी प्रेरक ने असाक्षरों को सूची जमा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे क्षेत्र के सभी प्रेरकों का मानदेय रोकते हुए तीन दिन में सूची के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है। खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के 53 प्रेरकों के मानदेय रोकने की संस्तुति रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि तीन दिन में सूचना उपलब्ध न कराने वाले प्रेरकों की संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

-10 सितंबर तक बीआरसी पर सूची जमा करने के थे निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें