फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांझी महोत्सव में झांकियों ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (ब्यूरो)। सांझी महोत्सव में रविवार देर रात 18 झांकियां निकाली गईं। इनमें गंगादरवाजा की ओर से खूनी सांझी, विश्वकर्मा, महात्मा गंाधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, माता पिता को तीर्थयात्रा पर ले जाते श्रवण कुमार, गायों के साथ कृष्ण बलराम, रामेश्वर नाथ की स्थापना आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


सांझी शिवाला भवन गंगादरवाजा से शुरू होकर लोकमन, गुडमंडी, मेन चौराहा, लोहाई बाजार, श्यामागेट, होती हुई बजरिया स्थित लंगडे बाबा के मंदिर पर समाप्त हुई। सांझी दौरान श्रद्धालु डीजे के धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। कमेटी के अध्यक्ष डा. राजू ने बताया कि बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की बारात निकाली जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता, सुग्रीव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, बंटी गुप्ता, अनुज गुप्ता, लल्ला, गोपाल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें