फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में गला घोंटू से 12 मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर । कटरी क्षेत्र के गांवों में मवेशियों में बीमारियां फैल रही है। नगला राम प्रसाद में पिछले दो दिन में गला घोंटू से 12 मवेशियों की मौत हो चुकी है कई मवेशी बीमारी की चपेट में हैं। आस पास के गांवों में 50 से अधिक मवेशी बीमारियों की चपेट में हैं। पशु पालकों का आरोप है कि मवेशियों का टीकाकरण नहीं कराया गया है। बीमारी फैलने की शिकायत पशु चिकित्सक को दी गई थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


कटारी क्षेत्र के गांव नगला राम प्रसाद, नगला माखन, जटपुरा कहिलियाई, हमीरपुर, कुड़री, सुभानपुर, नगला रोशन, धनि नगला, नगला खुशहाली आदि गांवों के पशुओं को टीके नहीं लगाए गए हैं। इससे मवेशियों में बीमारियां फैल गई हैं।

48 घंटे में नगला राम प्रसाद में गला घोंटू से 12 मवेशियों की मौत हो गई है जबकि गांव में 50 से अधिक मवेशी बीमारियों की चपेट में हैं। नगला राम प्रसाद के जगदीश, राम रहीस, देवेंद्र कुमार, सर्वेश, भूरे, राम किशोर, जगराम, नेत्रपाल, राम अवतार, दरबारी, रति राम ने बताया कि गांव के आस पास कई गांवों में पशुओं को टीके नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन


रमेश चंद्र, जगदीश, दिवारी लाल, ब्रजपाल, रक्षपाल, भजनलाल ने बताया कि पशुओं में बीमारियां फैलने की सूचना अमृतपुर पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. जीवन सिंह को दी गई थी लेकिन उन्होंने अभी तक टीम गांव नहीं भेजी है।

पशु चिकित्सक डॉ. जीवन सिंह कहना है कि गांवों में बीमारियां फैलने की जानकारी उन्हें और अस्पताल में नहीं दी गई है। गांव में टीकाकरण कराया जा चुका है। नगला राम प्रसाद गांव हमारे क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन


- कटरी के गांव नगला राम प्रसाद में फैला संक्रमण
- गांव में 50 से अधिक मवेशी बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें