फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र निर्माण की 1.70 करोड़ की साग्रमी संस्था ने की गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टाउन हाल में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की कार्यदायी संस्था ने विभाग से सामग्री लेकर हड़प ली। उपकेंद्र का निर्माण नहीं कराया।
विज्ञापन


करीब सात साल से काम बंद होने और पत्राचार के बाद काम न कराने पर परियोजना प्रबंधक ने मैसर्स एसपी ब्राइट लाइटस प्राइवेट लिमिटिड कानपुर के खिलाफ 1.70 करोड़ रुपये की सामग्री हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज उत्तर प्रदेश जल निगम नोएडा के परियोजना प्रबंधक देवेश बिहारी ने दी तहरीर में कहा है कि टाउन हाल में 33/11 विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराने को कार्यदायी संस्था मैसर्स एसपी ब्राइट लाइटस प्राइवेट लिमिटिड कानुपर से वर्ष 2010 में अनुबंध हुआ था।
विज्ञापन


संस्था को एक करोड़ 70 लाख 31 हजार रुपये सामग्री निर्माण के लिए दी गई थी। ठेकेदार ने उपकेंद्र का निर्माण नहीं कराया। इसकी जानकारी पर निरीक्षण किया तो पता चला कि ठेकेदार ने सामग्री के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी और उपकेंद्र का निर्माण शुरू कराया। ठेकेदार ने सामग्री का गायब कर दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2011 से अभी तक कई बार उपकेंद्र निर्माण को पत्राचार किया गया। लेकिन ठेकेदार ने न तो उपकेेंद्र का निर्माण कराया और न ही सामग्री के संबंध में कोई जानकारी दी। मऊदरवाजा एसओ भुवनेश कुमार ने बताया एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था।

-परियोजना प्रबंधक ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें