फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमशाबाद। थाना क्षेत्र के रोशनबाद गांव में शनिवार खेत का समतलीकरण कराने गया युवक खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन तार की चपेट में आ गया। करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। एसडीएम और एसडीओ बिजली ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


शमशाबाद थाना क्षेत्र के रोशनाबाद निवासी किसान ओम प्रकाश सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनका बेटा भुवनेश कुमार (42) शनिवार को ट्रैक्टर लेकर खेत का समतलीकरण कराने गया था। भुवनेश सुबह करीब 8:30 बजे प्रवीन कुमार निवासी कुइयाधर गांव के साथ खेत पर पहुंचा।

प्रवीन ट्रैक्टर से खेत समतल करने लगा जबकि भुवनेश खेत में ही टहलने लगा। खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। टहलते समय भुवनेश का पैर तार पर पड़ गया। इससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। प्रवीन ने रोशनाबाद निवासी नवीन गंगवार को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर भुवनेश के परिजन और गांव के लोग खेत पहुंचे। मृतक के छोटे भाई जनार्दन की सूचना पर एसएसओ ने बिजली आपूर्ति बंद की। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। खबर मिलने पर एसओ शमशाबाद रवींद्र नाथ यादव और यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

एसओ ने ग्रामीणोें को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। करीब 11:30 बजे एसडीओ कायमगंज गौरव कुमार, प्रभारी जेई एसके सिंह और इसके 15 मिनट बाद एसडीएम कायमगंज रमेश चंद्र यादव व सीओ नरेश कुमार भी पहुंच गए। एसडीएम ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

एसडीएम ने दो लाख और एसडीएम ने परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। भाई जनार्दन ने बताया कि भुवनेश के परिवार में पत्नी विनीता के अलावा दो बेटे शिवम (14) और देवसिंह (12) हैं। छोटा बेटा दोनों पैरों में विकलांग है। भुवनेश की मौत से उसकी पत्नी, बच्चों और मां सरोजनी देवी का बुरा हाल है।
विज्ञापन


-बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा
-एसडीएम, एसडीओ ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें