कमालगंज। थाना क्षेत्र के मकरंदनगर गांव मेें अधेड़ ने घरेलू कलह में खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव मकरंद नगर वसहा निवासी अनिल सिंह (52) शुक्रवार रात घर से बिना बताए निकल गए थे। देर रात घर न आने पर परिजनों ने गांव में खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत में चारा लेने गए थे।
तब नगला जोध गांव निवासी धीरेंद्र सिंह के खेत में नीम के पेड़ पर फंदे पर अनिल सिंह का शव लटका था। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। खुदागंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने जांच कर शव फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के भतीजे ऋषभ ने बताया कि चाचा कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच में घर में कलह का मामला सामने आया है। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
-परिजनों ने कुछ दिन से परेशान चल रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो