फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में गिरने वाले नालों की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा नदी में गिरने वाले नालों की सफाई शुरू
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। कमिश्नर के आदेश पर नगर पालिका ने गंगा में गिरने वाले नालों की सफाई शुरू करा दी है। शनिवार को हाथीखाना फतेहगढ़ में छोटी व बड़ी जेसीबी से नाले की सफाई शुरू कराई गई। ईओ रोली गुप्ता ने कहा कि गंगा में गिरने वाले नालों का सफाई अभियान जारी रहेगा।

गंगा नदी में फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ युग्म नगर स्थित हाथीखाना, भैरवघाट, टोकाघाट, बीबीगंज, पक्कापुल, लालदरवाजा, छावनी और पुलिस लाइन समेत करीब 11 नाले गिरते हैं। बीते दिनों कमिश्नर ने बैठक कर अधिशासी अधिकारी को छह सप्ताह के अंदर गंगा में गिरने वाले नालों की सफाई करवाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इसी के तहत हाथीखाना फतेहगढ़ नाला की सफाई शुरू करवाई गई। ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर गंगा नदी में गिरने वाले नालों की सफाई शुरू कराई गई है। समय से पहले ही नालों की सफाई करा ली जाएगी। एक बड़ी जेसीबी खराब है, जिसे जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा।

पालिका ने शनिवार को हाथीखाना फतेहगढ़ नाले की कराई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें