दो घंटे की कटौती से शहरी हुए परेशान
फर्रुखाबाद। इमरजेंसी के नाम पर बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। सोमवार शाम को दो घंटे लगातार हुई कटौती से शहर अंधेरे में डूब गया। ग्रामीण इलाकों में भी जमकर अघोषित कटौती हुई। ग्रामीणों को 10 घंटे बिजली नसीब नहीं हो रही है।
सोमवार शाम दो घंटे की अघोषित कटौती की गई। यह कटौती शाम 6:47 से 8:47 बजे तक की गई। शहर के सभी उपकेंद्रों से होने वाली आपूर्ति बंद होने से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। आवास विकास कालोनी की शाम पांच बजे से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति का भी बुरा हाल है। इमरजेंसी कटौती के नाम पर बार-बार कटौती हो रही है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे की बजाए 10 घंटे बिजली नसीब हो रही है। एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कि दो घंटे की इमरजेंसी कटौती की गई है।
- आवास विकास कालोनी की तीन घंटे बिजली रही गुल
- अघोषित कटौती से ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो