फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़कर महिला ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। पति से विवाद होने पर महिला ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर गोंडा निवासी किशनपाल उर्फ नन्हकू राजस्थान में पत्नी अनीता के साथ भट्ठे पर काम करता है। एक पखवारा पहले दोनों घर लौट आए थे। शुक्रवार रात दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हो गया। रात किसी समय महिला घर से निकल आई।
विज्ञापन

उसने कुछ दूर स्थित आम के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर गले में डाल फांसी लगा ली। शनिवार तड़के लोग शौच के लिए निकले तो महिला का शव लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर किशन पाल और उसके बच्चे मौके पर आ गए। परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतार लिया। इसकी जानकारी महिला के मायके जिला कन्नौज के थाने छिबरामऊ के गांव गिरधरपुर में दी गई। सूचना मिलने पर भाई विनोद समेत परिवार के अन्य लोग आ गए। दोनों के बीच समझौता होने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनीता के बेटी गायत्री, दीक्षा और बेटा सचिन है।
विज्ञापन



पति से झगड़कर महिला ने फांसी लगा दी जान
रात में दोनों में रुपयों को लेकर हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें