फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर पुलिस ने बनाया जाल, फिर पकड़ में आया शातिर

Sat, 22 Jul 2017 03:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
एसओजी और पुरोला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी के दौरान एक अफीम तस्कर को बर्नीगाड़ क्षेत्र से एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मामले की भनक लगते ही वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुरोला थाना पुलिस व एसओजी टीम ने जाल बिछाकर अफीम तस्कर पालुका गांव निवासी चन्दन लाल पुत्र खिला लाल उम्र 38 तथा एक अन्य को दबोचने के लिए एसओजी व पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राहक बन कर उन्हें एक किलो अफीम के साथ बर्नीगाड़ बुलाया था।

अफीम तस्कर बाइक से शाम को बर्नीगाड़ पहुचा जहां उसे टीम ने दबोच लिया। लेकिन मामले की भनक लगते ही दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी धारी कलोगी के पमाड़ी गांव का रहने वाला है जो चकमा देकर फरार हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस टीम बना कर शीघ्र ही दबिश दे कर उसे गिरफ्तार करेगी। गिरफ्तार किए गये आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी मोटर साइकिल को सीज कर दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें