फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को 1500 क्विंटल आलू बीज आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से जनपद के किसानों के लिए आलू की नई प्रजाति का 1500 क्विंटल बीज आवंटित किया गया है। बीज आते ही किसानों को वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इससे पैदावार और किसानों की आमदनी बढेगी।
विज्ञापन

जिले के किसान मुख्य रूप से आलू की खेती करते हैं। इससे शासन से उन्हें उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतर बीज भी उपलब्ध कराया जाता है।
इस वर्ष जिले को राजकीय शीतगृहों में भंडारित विभिन्न प्रजाति का 1500 क्विंटल बीज आवंटित किया गया। इसमें कुफरी बहार 200 क्विंटल, कुफरी चिप्सोना-3 का 145 क्विंटल, कुफरी चिप्सोना-1 का 500 क्विंटल, कुफरी ख्याति 300 क्विंटल, कुफरी गरिमा 200 क्विंटल व कुफरी गौरव 155 क्विंटल बीज उद्यान विभाग को मिलेगा।
सीड साइज प्रथम श्रेणी के इस बीज की 3475 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि आलू बीज के लिए किसानों का पंजीकरण विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें