फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में 15 शिक्षक मिले गैरहाजिर

Tue, 07 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों में छापेमारी की। अभियान में 15 शिक्षक अनुपस्थित मिले। खंड शिक्षा अधिकारियों की निरीक्षण आख्या पर बीएसए ने किसी शिक्षक का वेतन रोकने तो किसी का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कायमगंज विकास खंड के 77 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इनमें एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलीं। नवाबगंज क्षेत्र में 49 स्कूलों के निरीक्षण में एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। कमालगंज क्षेत्र में 105 स्कूलों में पांच शिक्षक अनुपस्थित थे।  मोहम्मदाबाद क्षेत्र के 61 स्कूलों के निरीक्षण में कोई भी शिक्षक अनुपस्थित नहीं मिला। शमसाबाद क्षेत्र के 87 स्कूलों के

निरीक्षण में तीन, बढ़पुर के 42 स्कूलों में एक, राजेपुर में 76 स्कूूलों का निरीक्षण हुआ। इसमें चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद के 24 स्कूलों के निरीक्षण में एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक और शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन


अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार बीएसए योगराज सिंह ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर, कन्या प्राथमिक व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर, प्राथमिक विद्यालय अमैयापुर और बड़ागांव परतापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात अनुदेशिका तारा देवी गैरहाजिर मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। पंजीकृत 310

बच्चों में 50 बच्चे स्कूल में देख उन्होंने प्रधानाध्यापक रमाकांत अग्निहोत्री को फटकार लगाई। प्राथमिक विद्यालय, अमृतपुर में भी बच्चे कम मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका राधाप्यारी को भी छात्र संख्या बढ़ाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय अमैयापुर में शिक्षामित्र शिवकुमार अनुपस्थित मिले। उधर, खंड शिक्षाधिकारी ज्ञानप्रकाश अवस्थी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय

कंचनपुर सबलपुर, जगतपुर का निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक कंचनपुर में गंदगी देख प्रधानाध्यापक रामनिवास को सफाई करवाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय सबलपुर में फर्श टूटी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें