फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होली के हुड़दंग में हुए सड़क हादसों में 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। होली पर युवकों ने पुलिस की सख्ती के बावजूद खूब हुड़दंग मचाया। युवाओं की टोलियां एक कालोनी से दूसरी कालोनी में मोटरसाइकिल पर सवार होकर हो-हल्ला मचाते हुए निकली। इससे अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


युवाओं ने होली पर यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। पुलिस की सख्ती के बावजूद तेज रफ्तार बाइकों पर सवार युवक हुड़दंग करते नजर आए। नगर के मोहल्ला सदवाड़ा निवासी धर्मपाल (60), कंपिल के मोहल्ला प्रीतम नगला निवासी ननकू (17), ममापुर निवासी किशन (40), मेरापुर के गांव नौगांव निवासी रंजीत (22) व दीपक (29) सड़क हादसे में जख्मी हुए हैं। वहीं, गांव ढमढेरा निवासी बनवारी (61), कंपिल के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी दीपक (36) व अरुण (23), गांव रौकरी निवासी अवधेश, गांव कुबेरपुर निवासी फहीम (40) भी सड़क हादसे में घायल हुए हैं।
गांव प्रेमनगर निवासी बन्टू (35), कुआखेड़ा निवासी धर्मेंद्र (30), बरझाला निवासी सोनू (25), सुभानपुर निवासी विपिन का पुत्र राज(04), कंपिल के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी तारावती (50) अलग-अलग सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद धर्मेंद्र, बंटू, अरुण, दीपक, बनवारी, रंजीत व किशन को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार पलटने से बाल-बाल बचा दरोगा
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा नरेंद्र सिंह सोमवार शाम कार से नवाबगंज होली मिलने जा रहे थे। बरौन भट्ठा के पास अचानक अनियंत्रित होकर कार खाई में पलट गई। इससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दरोगा को अधिक चोटें नहीं आईं। मऊदरवाजा थाना पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाला गया। मंगलवार सुबह खाई से कार भी निकाल ली गई। (संवाद)




सड़क हादसे में युवक घायल, हालत गंभीर



फर्रुखाबाद। जिला हरदोई थाना पाली के गांव रूपापुर निवासी अक्षय (25) मंगलवार सुबह शाहजहांपुर जिले के गांव जरियनपुर में होली मिलने बाइक से जा रहे थे। वह जब चौरसिया गांव के पास पहुंचे, तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनके दोनों पैर टूट गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर व चेहरे में चोटें आईं। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें