फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ठटा व पंखियन की मड़ैया में 15 मकान गंगा में समाए

विज्ञापन
फोटो-31, ठटा की मडै़या में बाढ़ के पानी से गिरते मकान। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा के कटान ने तेजी पकड़ ली है। रविवार दिन में पंखियन की मड़ैया में 10 और छटा की मड़ैया में पांच मकान गंगा में समा गए। यहीं ठटा गांव में जाने वाली सड़क भी कट गई। लिहाजा ट्रैक्टर और बैलगाड़ी का रास्ता भी बंद हो गया। अब घरों में भरा सामान निकालने के लिए एकमात्र नाव और मोटरबोट का सहारा है।
विज्ञापन

सदर तहसील के धर्मपुर कटरी के मजरा पंखियन की मड़ैया और बिलावलपुर के मजरा ठटा की मड़ैया में गंगा के कटान से ग्रामीण दहशत में हैं। बेहिसाब कटान के चलते रविवार दिन भर में पंखियन की मड़ैया में करीब 10 मकान गंगा में समा गए। ठटा की मड़ैया निवासी आदेश कठेरिया, दिवारी लाल, रामरतन, नेकसा और पप्पू के पुत्रों के मकान गंगा में समा चुके हैं। गंगा ने गांव के पश्चिम की ओर से कटान शुरू किया।
गांव को आने वाली सड़क भी गंगा में समा गई। लिहाजा अब ट्रैक्टर-ट्राली और बैलगाड़ी से आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया। ठटा गांव के सभी मकान कटान के मुहाने पर होने की वजह से ग्रामीण नाव और मोटरबोट से सामान, जानवरों को निकालने में लगे हैं। दोनों ही गांवों में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन

-
कागजात, रजिस्टर निकाल ले गए शिक्षक
ठटा की मड़ैया का स्कूल गंगा में गिरने वाला है। शिक्षक नीरज कुमार स्टीमर से रविवार को स्कूल पहुंचे। उन्होंने पानी में घुसकर स्कूल में रखी कागजातों को निकाल लिया। इसके बाद वह चले आए। स्कूल में अन्य पूरा सामान भरा बताया जा रहा है।
-
फोटो-30, मोटरबोट से सामान ले जाते ग्रामीण। स्रोत: वीडियो ग्रेब
800 रुपये चक्कर ले रहा मोटरवोट
खेती, मकान, जानवर सब कुछ बर्बादी के वक्त का मोटरबोट संचालक भी फायदा उठा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों से प्रति चक्कर के हिसाब से 800 रुपये वसूले जा रहे हैं। ठटा की मड़ैया निवासी मचले राजपूत ने बताया कि उनके पास 1600 रुपये थे। दो चक्कर से गेहूं, मूंगफली और कुछ भूसा धारा नगरी पहुंचाया। अब रुपये न होने की वजह से सामान फंसा है। गांव में तमाम गरीबों के पास रुपये नहीं हैं। कटान तेज होने से कभी भी मकान गंगा में समा सकता है।

फोटो-31, ठटा की मडै़या में बाढ़ के पानी से गिरते मकान। स्रोत वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें