फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल की महिला बंदी सीखेंगी सिलाई-कढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत जल्द ही जिला जेल की 20 महिला बंदियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक या दो फरवरी को जिलाधिकारी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कर सकती हैं।
विज्ञापन


जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय की सहयोगी शाखा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जिला जेल में बंद महिला बंदियों को स्वावलंबी बनाए जाने के लिए करीब तीन-चार माह पहले सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिए जाने का मसौदा तैयार किया गया था। इसके लिए डूडा के अफसरों ने जिला जेल में जाकर 20 महिला बंदियों का समूह बनाया था। एनयूएलएम ने जय हिंद जनसेवा कल्याण समिति को महिला बंदियों को प्रशिक्षण देने का जिम्मा दिया था। संस्था ने जिला जेल की 20 महिला बंदियों का समूह बना दिया है। चार पायदान सिलाई मशीन और पांच हाथ सिलाई मशीन भी जेल भिजवा दी गई हैं। परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह ने बताया कि डीएम मोनिका रानी एक या दो फरवरी को प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगी।

जय हिंद जनसेवा कल्याण समिति के प्रबंधक प्रदीप मिश्र ने बताया कि जिला जेल की 20 महिला बंदियों का महादेवी महिला स्वयं सहायता समूह बनाया गया है। तीन माह तक महिला बंदियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार पायदान मशीनें उनकी संस्था और पांच हाथ सिलाई मशीनें डूडा कार्यालय ने जिला जेल भिजवा दी हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एनयूएलएम महिला बंदियों के समूह खाते में दस हजार रुपये रिवाल्विंग फंड जमा करेगा। एक हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से तीन हजार रुपये उनकी संस्था समूह के खाते में जमा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें