फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी 14 लोगों की हालत, अस्पताल में भर्ती

Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गांव मोहद्दीनपुर में सब्जी व पंचामृत का नमूना लेता कर्मचारी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन

कथा के बाद हुई दावत में शामिल गांव रठौरा मोहद्दीनपुर के 14 लोगों की हालत शुक्रवार रात बिगड़ गई। इनमें से आठ लोगों को लोहिया अस्पताल और छह लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रसाद व अन्य खाने-पीने की चीजों के नमूने लिए। सीएचसी के डॉक्टर मानसिंह का कहना है कि पंचामृत का दूध खराब होने से लोगों की तबियत बिगड़ने की आशंका है।

विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी अनिल कुमार (22) ने घर में सबमर्सिबल लगवाई थी। शुक्रवार को इसी खुशी में घर में कथा और शाम को दावत हुई थी। इसमें परिवार व पड़ोस के करीब 50 लोगों ने खाना खाया था। इसके बाद रात में 14 लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने पर रात तीन बजे एंबुलेंस बुलाई गई।

इसके बाद अनिल कुमार (20), रविंद्र (29), भावना (5), विपिन (13), मोनू (25) व रितिक (7) को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ. विकास पटेल, डॉ. मान सिंह ने टीम के साथ इलाज शुरू किया। वहीं, संतपाल (47), निर्मला देवी (36), राधा (14), जितेंद्र (11), रजनी (25), शांति देवी (60), रिश्तेदारी में आए नवाबगंज के जसमापुर निवासी रविंद्र (35) व नवाबगंज के गांव मिलकिया निवासी गुड्डी देवी (40) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार शनिवार सुबह सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मरीजों से पूछताछ की। विपिन के पिता वेदराम ने बताया कि दावत में सभी ने छोले आलू, सूखे आलू, पूड़ी, कचौड़ी, पंजीरी व पंचामृत का सेवन किया था।

इनमें कुछ लोग तो ठीक हैं, लेकिन कुछ की तबियत बिगड़ गई। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शोभित कुमार को एक टीम गांव में ले जाकर कैंप लगाकर मरीजों को दवा देने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों का हाल पूछा। डॉ. शोभित शाक्य ने टीम के साथ गांव पहुंचकर कैंप लगाया। इसमें 45 लोगों ने दवा ली। स्वास्थ्य टीम ने खाने का नमूना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें