फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दुकानदार को मारपीट कर लूटने का प्रयास

विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। व्यापारी से मारपीट कर लूट का प्रयास किया गया। कुछ लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने एक आरोपी को पहचान लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव मुरहास कन्हैया निवासी किराना दुकानदार वीरेंद्र सिंह शनिवार सुबह करीब 11 बजे शहर में सामान लेने जा रहे थे।
उनके पास 30 हजार रुपये थे। जब वह बाइक से बघार अंडरपास पर पहुंचे, तो वहां घात लगाए खड़े तीन लोगों ने उन्हें पकड़ा और मारपीट शुरू कर दी।
वे लोग पैंट की अंदर जेब में रखे रुपये लूटने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक कुछ लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।
पीड़ित ने इसकी सूचना रायपुर चौकी पुलिस को दी। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि पिपरगांव निवासी एक युवक से उसका शुक्रवार को विवाद हुआ था।
उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस घटना को लूट के प्रयास के बजाय मारपीट बता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें