चीनी मिल प्रबंध समिति के 13 निदेशकों के निर्विरोध चुना जाना तय है। इन
सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अलीगंज विधायक
रामेश्वर यादव के पुत्र सुबोध यादव ने दावेदारी की है। चीनी मिल प्रबंध
समिति के निदेशक पद की चुनाव प्रक्रिया में 12 मिल से संबंधित और एक पद
सहकारी समितियों व अन्य संस्थाओं के लिए आरक्षित है। निदेशक के 13 पदाें
के चुनाव के लिए रविवार को 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। सोमवार को
मिल के 12 पदों के
लिए 12 ही दावेदारों ने और सहकारी समितियों के पद के लिए
एक मात्र अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र सुबोध यादव ने ही
नामांकन दाखिल किया। इसके अतिरिक्त 12 पदों के लिए नामांकन करने वालों में
सपा नेता रामप्रकाश यादव कल्लू की पत्नी जिला पंचायत सदस्य गुड्डी यादव ने
लुधैया क्षेत्र से, पूर्व निदेशक जगदीश नरायन गंगवार ने रोशनाबाद से, कृपाल
सिंह ने नरैनामऊ से, बालिस्टर सिंह ने नगला पदम से, रामनाथ सिंह ने
अमृतपुर, रामसिंह ने सिकंदरपुर अगू, शकुंतला देवी
पत्नी रनवीर सिंह ने
कनासी, लल्लू सिंह ने वेग, वीरेंद्र कुमार ने रमापुर दबीर, अशर्फी देवी
पत्नी सियाराम ने बल्लिया, रामोतार ने मुरैठी तथा नानकराम ने भटासा क्षेत्र
से नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बीडी वर्मा ने बताया कि
यदि इन दावेदारों के अतिरिक्त किसी भी क्षेत्र से दूसरा दावेदार नामांकन
दाखिल करता है तो मतदान कराया जाएगा। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच
होगी और जरूरत पड़ने पर 8 अप्रैल एवं उपाध्यक्ष के लिए नौ अप्रैल को मतदान
कराया जाएगा।