फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सेक्टर मजिस्ट्र ने जुमे की नमाज पर रखी नजर

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मनिहारी में नमाज के संदर्भ में जानकारी करते सीओ सिटी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने जुमे की नमाज पर रखी नजर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जुमे की नमाज में सोशल डिस्टेंस और पांच लोगों के घुसने के नियम को कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रशासन ने सभी मस्जिदों से मौलवी से नियमों का पालन कराने के लिए लिखित में आश्वासन भी लिया।
जनपद में जुमे की नमाज पर मस्जिदों में भीड़ न हो। इसके लिए डीएम ने एडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाते हुए तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया। साथ ही 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मस्जिदों पर नजर रखने को जिम्मेदारी दी थी। फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद की मस्जिदों पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड की नजर रही।
विज्ञापन

मोहल्लों में एनाउंसमेंट कराया कि सिर्फ एक बार में पांच लोग ही नमाज पढ़ सकेंगे। सोशल डिस्टेंस का पालन होगा। मास्क लगा होना चाहिए। नमाज पढ़ने में प्रयोग मैट को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रयोग करें। यदि नियमों का कहीं भी उल्लंघन हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी। फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला, कोतवाली के पास और डीएम आवास के पास की मस्जिद बंद मिली।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने बताया कि वे घर ही नमाज पढ़ते हैं। जामा मस्जिद, काजी मस्जिद, मनिहारी, नखास, साहबगंज चौराहा पर भी सीओ सिटी, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने नजर रखी। साहबगंज में भीड़ की सूचना पर सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड और कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, नखास चौकी प्रभारी बलराज भाटी को सब सामान्य मिला। अफसरों ने कोई लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। बिना मास्क मिले 15 लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें