फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिष्ठान विक्रेता सहित 13 और लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 13 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें दो मिष्ठान विक्रेता शामिल हैं। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3944 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा। सर्वाधिक संक्रमित मरीज शहर में मिल रहे हैं। शहर की तिकोना चौकी के निकट स्थित प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके अलावा रेलवे रोड स्थित मिष्ठान विक्रेता, विकास नगर निवासी अधेड़, मोहल्ला छपट्टी निवासी वृद्ध, गंगा दरवाजा निवासी महिला संक्रमित मिली।
फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी महिला, कानपुर रोड निवासी वृद्धा, सेंट्रल जेल चौराहा निवासी युवक, वनखड़िया निवासी वृद्ध, सैनिक कालोनी निवासी युवक, ग्रानगंज निवासी महिला और धन्सुआ निवासी वृद्धा कोरोना की चपेट में आ गई। जिले में अब तक 3944 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3662 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 58 मरीज मरीज दम तोड़ चुके हैं। अभी जिले में 224 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें