फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

124 वीं जयंती पर याद किए गए बाबा साहब

Tue, 14 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले भर में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 124 जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई र्गई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और पार्टियों की ओर से कहीं शोभायात्रा तो कहीं रैलियां निकाली गई तो कहीं पर बैठकें और संगोष्ठी  हुईं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मोहल्ला जोगराज में डा. गायत्री मिश्रा के आवास पर हुई संगोष्ठी में बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। 

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष हरीओम बाल्मीकि के मोहल्ला छावनी स्थित आवास पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।  हरिओम बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष नीरज बाल्मीकि, जयगोपाल बाल्मीकि, राधेश्याम, नगर सचिव अजय कुमार, ऋषि कुमार, विनोद कुमार, मनीषा, खुशी, तनीशा, रेखा, गुड्डी, अंजू, शिवम और घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आल इंडिया कैंटूमेंट बोर्ड उपाध्यक्ष एवं मेंबर एसोसिएशन ने सर्वेश बाल्मीकि के आवास पर हुए कार्यक्रम में मोहन कुमार बाल्मीकि, संतोष कुमार, अजीत कुमार, भावना सिंह, देवाराम, पूनम, जोधालाल, डीपी सिंह और सर्वेश कुमार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। वहीं जनपद फर्रुखाबाद यूथ ब्रिगेड कार्यालय में जयंती दलित उत्थान दिवस के रूप में मनाई गई।  भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने दलित बस्ती भीकमपुरा में पहुंचकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में

मनाई। अध्यक्ष संजू शर्मा, महामंत्री अंकित पाठक, शैलेंद्र राजपूत, राजन बाल्मीकि, स्वदेश खटिक, रमेश कठेरिया, प्यारेलाल जाटव, अमित पाठक, शिवम दुबे, राजन शर्मा, रामजी, अंकित वाल्मीकि, प्रकाश खटिक, सुरेश राजपूत आदि मौजूद रहे। आवास-विकास स्थित संघ कार्यालय में हुई बैठक में जवाहर सिंह गंगवार, प्रभुदयाल सिंह, डा. सुबोध वर्मा, वीरेंद्र कुमार, अनुज कटियार, सुदेश प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।

तुलसी साहित्य अकादमी की ओर से जेएनवी रोड फतेहगढ़ स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां अध्यक्ष डा. रघुनंदन प्रसाद दीक्षित, गोविंद मिश्र, एचएस गिरि, लक्ष्मीकांत मिश्र, रामभरोसे, सभासद संत कुमार, चंद्रप्रकाश, मेघ सिंह, पन्नालाल, गोविंद सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

फतेहगढ़ प्रतिमा स्थल पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण संघ ने  जयंती पर रैली निकाली जिसका समापन चांदपुर में हुआ। इस अवसर पर तिब्बत के भंते यस्नंदा, प्रांतीय उपाध्यक्ष नानकचन्द्र, जिलाध्यक्ष दयानंद, सत्यपाल, रामतीर्थ, विनोद गौतम, गिरजाशंकर, प्रभुदयाल, रामदत्त बौद्घ, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

अंबेडकर ने समाज को दिखाई दिशा-स्वतंत्र देव
पेट काटकर बच्चों को पढ़ाने वालों के चेहरे चमकेंगे। बच्चे ही आगे चलकर देश का भविष्य होंगे। बाबा साहब ने समाज को दिशा दिखाई। यह उद्गार भाजपा की ओर से आयोजित डा. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने व्यक्त किए। 

ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन में हुए आयोजन में  मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विशिष्ट अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार और भाजपा महिला  मोर्चा की कोषाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल आदि भाजपाइयों ने डा. अंबेडकर व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ

किया। कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री वीरेंद्र कठेरिया ने शाल उढ़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की देन है कि आज हम अपने को गर्व से हिंदू कहते हैं। कन्नौज से आए वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने कहा कि डा. अंबेडकर ने हमेशा समरसता लाने का प्रयास किया।  मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर, रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई और महर्षि बाल्मीकि शोषित समाज से थे। इन्हाेंने समाज को हमेशा सही दिशा दिखाई।
विज्ञापन


अभिभावक बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलवाएं।   मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार, प्रांशुदत्त द्विवेदी, क्षेत्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने भी विचार रखे। युवा कवियत्री भूमिका सक्सेना ने कविता सुनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, पवन गौतम, शैलेंद्र राठौर, शिवांग रस्तोगी, संदेश राजपूत, सुमन राठौर, चित्रा अग्निहोत्री, मीरा सिंह, दिलीप भारद्वाज, अमर सिंह खटिक और प्रभात अवस्थी आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री विमल कटियार ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें