फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 29 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा मतदान के लिए 28 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इनके लिए वाहनों का आवंटन शुक्रवार को कर दिया गया। मंडी समिति और कलक्ट्रेट क्षेत्र में वाहनों की भीड़ लगी रही। यह प्रक्रिया पूरे दिन चलता रही।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को वाहनों की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। छोटे वाहन आवंटन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट के पास स्थित दुर्गा नारायण डिग्री से की गई। 411 हल्के वाहन व 403 भारी वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।


इसके अलावा मंडी समिति में बसों का आवंटन होगा। मंडी समिति में बसों पर विधानसभा क्षेत्र का नाम, नंबर, बूथ का नाम, नंबर तथा सेक्टर नंबर की स्लिप लगाई गई। यह संपूर्ण प्रक्रिया शुक्रवार को देर शाम तक पूर्ण की गई।
विज्ञापन



अब शनिवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारी पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर तैयारियों का दिन भर जायजा लेते रहे।


ये भी जानिए : जब आप पोलिंग बूथ पर पहुंचते हैं और पाते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो बस अपना आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाएं और यदि आप पाते हैं कि किसी ने आपका वोट पहले ही डाल दिया है तो टेंडर वोट मांगें और अपना वोट डालें।
विज्ञापन



तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

मंडी समिति में आवंटित की जाएंगी ईवीएम व अन्य सामग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें