फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की सभा व शाह की रैली की तैयारी को बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़पुर स्थित गेस्ट हाउस में सोमवार भाजपा की बैठक हुई। इसमें कानपुर बुंदेलखंड प्रभारी व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, मंत्री अविनाश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री की सभा व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली की तैयारी पर चर्चा की।
विज्ञापन


इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को 27 अप्रैल को कन्नौज में होने वाली रैली में पहुंचने के निर्देश दिए गए। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के पक्ष में माहौल बनाने के लिए 21 अप्रैल को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव तकीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा व 25 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली प्रस्तावित है।

इसकी तैयारी को लेकर प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, दिनेश कटियार, शैलेंद्र सिंह राठौर, संदीप शाक्य, मिथलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री ने भाजपा प्रत्याशी सांसद मुकेश राजपूत व पदाधिकारियों के साथ क्रिश्चियन कालेज स्थित रैली स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहीं से सभा स्थल के लिए रवाना होंगे। मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी भी साथ रहे।
विज्ञापन


योगी की सभा व शाह की रैली की तैयारी को बनी रणनीति

21 को मुख्यमंत्री की तकीपुर में सभा प्रस्तावित

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 25 को निकालेंगे रैली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें