फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर घायल को तड़पता छोड़ निकल गई साहब की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर नेकपुर में निर्माणाधीन सड़क के पास सोमवार रात टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में टेंपो पर बैठा अधेड़ घायल हो गया था। वहां से गुजर रहे लोगाें बाइकें खड़ी कर टेंपो सीधा कराया। तभी फतेहगढ़ की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों गाड़ियां निकलीं। बीच सड़क पर बाइकें देखकर पुलिस ने बाइकों को तो हटवा दिया, लेकिन घायल की ओर देखना भी मुनासिब नहीं समझा। राहगीरों ने घायल को टेंपो से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला सेनापति कूंचा निवासी मनोज कुमार (48) टेंपो से सोमवार रात करीब दस बजे फतेहगढ़ जा रहा था। नेकपुर में सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। टेंपो निर्माणाधीन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। तभी वहां से गुजर रहे बाइक सवारों ने देखा तो उन्होंने बाइकों को खड़ा कर टेंपो सीधा कराया। यूपी 100 को सूचना देने के लिए लोग फोन मिला रहे थे, तभी पुलिस की गाड़ी का हार्न सुनाई दिया। यह जनपद के अधिकारियों का काफिला था जो शहर में हो रहे कवि सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। काफिले के आगे पुलिस का स्काउट चल रहा था।

मुख्य मार्ग पर भीड़ देखकर पुलिस कर्मी भीड़ को हटाने लगे। तभी लोगों ने बताया कि टेंपो पलट गया है, इसमें एक अधेड़ घायल हो गया है इसलिए भीड़ लगी है। उसको अस्पताल भिजवाना है। पुलिस कर्मियों ने कुछ नहीं सुना और सभी को हटा कर अधिकारियों की गाड़ियों को निकलवाया और इसके बाद खुद उनके साथ चले गए। राहगीरों ने टेंपो से घायल को लोहिया अस्पताल में भतीर्ध् कराया। यहां भी रात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी घायल के लिए स्ट्रेचर लेकर नहीं आए। अस्पताल के बाहर खड़े कुछ लोग स्ट्रेचर लेकर आए और घायल हो उस पर लाद कर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें