फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को आज कंपोजिट ग्रांट के खर्चे का देना होगा विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों में भेजी गई कंपोजिट ग्रांट को मदवार खर्च कर प्रधानाध्यापकों को एबीआरसी के माध्यम से रिपोर्ट बुधवार दोपहर तक देनी है। इस संबंध में नगर शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापक को आदेश दिया है।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में सुधार के लिए शासन ने कंपोजिट ग्रांट भेजी थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग से सभी स्कूलों में धन भेज दिया गया। एक विद्यालय में कम से कम 25 हजार रुपये भेजा गया है। विद्यालय में बच्चों के बैठने, साफ सफाई, छोटी छोटी कमियों को ठीक कराने समेत अन्य काम करवाने थे। यह धनराशि 31 मार्च तक नियमानुसार खर्च करनी है, लेकिन विभागीय अधिकारी बजट को जल्द से जल्द खर्च करने के फरमान पर फरमान जारी कर रहे हैं। जो धन खर्च हो रहा है, उसकी रिपोर्ट भी मांगनी शुरू कर दी है।

नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर ने कंपोजिट ग्रांट के उपभोग के संबंध में प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों से खर्च किए गए धन की रिपोर्ट मांगी है। इसमें कहा गया कि कंपोजिट ग्रांट की धनराशि को निर्धारित मद में खर्च कर तत्काल अपने क्षेत्र के एबीआरसी को विशेष वितरण के साथ दो दिसंबर को दो बजे तक सूचना उपलब्ध करा दी जाए। जिससे जिलाधिकारी को व्यय धनराशि के संबंध में रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें