फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बर्फी व लड्डू सहित 12 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने दुकानों पर छापा मारा। इस दौरा कई दुकानदार शटर गिराकर खिसक गए। अधिकारियों ने दूध, घेवर, पेड़ा, बर्फी व लड्डू सहित 12 नमूने लिये। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरुण कुमार मिश्र व बृजमोहन गुप्ता ने कई स्थानों पर छापा मारा। टीम ने शहर के पांचालघाट स्थित जैदान सिंह के श्रीराम मिष्ठान भंडार से घेवर, न्यू यादव मार्केट स्थित नवरतन सिंह की दुकान से बूंदी का लड्डू का नमूना लिया। इनके अलावा अन्य दुकानदारों के यहां से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें