फर्रुखाबाद। बरसात के मौसम में आए दिन करंट के हादसे हो रहे हैं। विभाग उपभोक्ताओं को बचाव के तरीके बताए। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने कहा कि बारिश में बिजली के खंभों को न छुएं। मवेशियों को खंभे में न बांधें। बिजली लाइन के नीचे कार्यक्रम करने से बचें। खेत की मेड़ पर बिजली का खंभा लगा है तो उचित दूरी रखकर जुताई करें। बिजली लाइन में स्पार्किंग होने पर बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल सूचना दें। (संवाद)