फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मोहल्लों में पानी संकट से 40 हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ नगर में एक सप्ताह से शाम को पानी की सप्लाई न होने से 12 मोहल्लों में पेयजल संकट हो गया है। इससे 40 हजार की आबादी प्रभावित है। ग्वालटोली मोहल्ले में पाइप लाइन चोक होने से एक माह से नलों में पानी नहीं आ रहा है। लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर भीड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्लों को नगर पालिका की दो पानी की टंकियों से पेयजल आपूर्ति की जाती है। स्टेडियम के पास टंकी से ग्वालटोली, जाफरी, रंगसाजान, संगत, भूसामंडी, बजाजा बाजार, अलीगंज समेत 12 मोहल्लों में पानी दिया जाता है। इन मोहल्लों की आबादी करीब 40 हजार है। टंकी से सुबह व शाम को पानी की सप्लाई दी जाती थी। एक सप्ताह से सुबह पानी की सप्लाई मोहल्ले के लोगों को थोड़ी देर मिल रही है। जबकि शाम को पानी ही नहीं दिया जाता। इससे मोहल्लों में पानी संकट पैदा हो गया है। ग्वालटोली में एक माह से नलों में न तो सुबह पानी आता है और न शाम को आता है। इससे मोहल्ले के लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। इस मोहल्ले की पाइप लाइन चेक करने को पांच दिन से जगह-जगह खुदाई की गई है। शनिवार को भी दो जगह खुदाई कर पाइप लाइन चेक की गई। एक जगह पाइप लाइन में पेड़ की जड़ होने से चोक निकली। पेड़ की जड़ काट कर पाइप लाइन ठीक की गई।
क्या कहते जिम्मेदार
जोन प्रभारी शशि भूषण उर्फ बृजभूषण ने बताया कि ग्वालटोली में एक सीमेंट व दूसरी प्लास्टिक की पाइप लाइन पड़ी है। जिनके कनेक्शन प्लास्टिक पाइप लाइन से हैं, उनके घरों में पानी जा रहा है। सीमेंट वाली पाइप लाइन पेड़ की जड़ से चोक हो गई थी। पांच दिन से खुदाई कर चेक कराया जा रहा था। दिन में कई बार चेक करने को पानी छोड़ना पड़ता है। इससे शाम को पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है। चोक पाइप लाइन ठीक हो गई है। अब रविवार को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

लाइन ठीक होने से यह लोगा लाभ
ग्वालटोली की चोक पाइप लाइन ठीक होने से इस मोहल्ले के लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अन्य 11 मोहल्लों में शाम को भी पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी और पानी संकट समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें